फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband made video of wedding night, sister-in-law did obscene act

Ghaziabad News: पति ने सुहागरात की बनाया वीडियो, ननदोई ने की अश्लील हरकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Husband made video of wedding night, sister-in-law did obscene act
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर सुहागरात का वीडियो बनाने और ननदोई पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उनका निकाह जून 2024 में शाहदरा निवासी युवक से हुआ। निकाह के बाद पति ने सुहागरात का वीडियो बनाया। विरोध करने पर पति ने यादगार के रूप में संरक्षित करने की बात कही। करीब एक माह बाद ननदोई पीड़िता के कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत की। महिला का आरोप है कि विरोध पर ननदोई ने धमकी दी कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो उनके पास है और ससुराल में उसकी पत्नी के अनुसार ही रहना होगा। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये को मांग कर पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हुई लेकिन उपचार के अभाव के चलते गर्भपात हो गया। पीड़िता ने महिला थाने और पिंक बूथ पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में आरोपी पति, ननदोई और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी रितेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed