फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   husband killd wife

लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर पति फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
husband killd wife
लोहे की रॉड मारकर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा की प्रशांत गार्डन कालोनी में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से वारकर पत्नी की हत्या कर दी और भाग गया। बुधवार सुबह मृतका के बेटे ने पड़ोसी ताई को घटना की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से उन्नाव निवासी राजू पत्नी नीलम, बेटी और बेटे के साथ खोड़ा के प्रशांत गार्डन कालोनी में 12 साल से रहता है। वह दुबई में किसी कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक दो माह पहले राजू दुबई से उन्नाव आया। दो दिनों पहले ही राजू परिवार के पास खोड़ा पहुंचा था। मंगलवार को राजू और नीलम में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद नीलम अपने कमरे में बच्चों के साथ सोने चली गई थीं। राजू छत पर सो रहा था। देर रात बच्चों के सोने के बाद राजू ने पत्नी नीलम की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह दस वर्षीय बेटा उठा और अपनी मां को उठाने लगा। मां के सिर से खून निकलता देख उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई पिंकी को सूचना दी। ताई मौके पर पहुंची और घर जाकर देखा तो नीलम खून से लथपथ बेड़ पर पड़ी थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खोड़ा थाना एसएचओ संदीप कुमार सिंह का कहना है कि नीलम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह कन्नौज से खोड़ा आ रहे हैं। शिकायत मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। वहीं आरोपी राजू के फोन पर सर्विलांस पर लगा दिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्नाव ले जाना चाहता था, पत्नी कर रही थी मना
पड़ोसियों के मुताबिक राजू जब भी छुट्टियों में घर आता पत्नी के साथ अक्सर उसका झगड़ा होता था। नीलम जिस मकान में रह रही थी वह उसकी मां का है। इस मकान को नीलम की मां बेचना चाहती थी। इसके चलते वह अपनी पत्नी नीलम और बच्चों को उन्नाव स्थित अपने गांव लेकर जाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक नीलम गांव जाने को तैयार नहीं थी क्योंकि उनके दोनों बच्चे खोड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात दोनों में इसी बात पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को सुनाई नहीं दी मां का आवाज
नीलम अपने दोनों बच्चों के पास सो रही थी। देर रात राजू द्वारा नीलम की हत्या के दौरान उसके पास सो रहे बच्चों को आवाज नहीं आई। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की लेकिन बच्चों ने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया।

राजू हत्या कर भाग सकता है दुबई
पुलिस के अनुसार पत्नी नीलम की हत्या कर आरोपी राजू दुबई भाग सकता है। बताया जा रहा है कि राजू के पास उसका पासपोर्ट है। पुलिस ने राजू के पासपोर्ट के बारे में पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क किया है। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। आरोपी राजू को दुबई जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतका के परिजनों की शिकायत पर राजू के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed