फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband kicked his wife out of the house after marrying for the second time, filed a report

Ghaziabad News: पति ने दूसरी शादी कर पत्नी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Husband kicked his wife out of the house after marrying for the second time, filed a report
लोनी। अंकुर विहार काॅलोनी में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी कर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, ससुर व दूसरी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेखा निवासी अंकुर विहार की शादी मई 2020 में शिखिल पाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति व ससुर शिवनाथ सिंह ने दस तोले सोना और छह लाख रुपये की मांग की। उनके पिता और भाई के मना करने पर दोनों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। शिखिल पाल को साउथ अफ्रीका जाना था तो उसने रुपयों की मांग की। उनके मना करने पर वह अपनी दोस्त राखी से रुपये लेकर साउथ अफ्रीका चला गया। वहां से कुछ दिन वीडियो काॅल पर बात की। बाद में बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि जनवरी 2023 में वह राखी से शादी कर घर पहुंचा। उनके नाराजगी जाहिर करने पर दोनों ने पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी थी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed