फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband gave triple talaq to wife outside court in Bulandshahar

Bulandshahar: कोर्ट के बाहर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 07:52 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Oct 2022 07:52 AM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे वह कोर्ट से बाहर निकल आई। पीछे से उसका पति व अन्य दोनों लोग भी आ गए। जिन्होंने पीड़िता को रास्ते में ही रोक लिया। साथ ही उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife outside court in Bulandshahar
बुलंदशहर में तीन तलाक का केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला न्यायालय परिसर में तारीख पर आई महिला को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। साथ ही शिकायत करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी महिला अंजुम ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी युवक शरीफ के साथ वर्ष 2013 में हुआ था। पति से विवाद के चलते दहेज उत्पीड़न का मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। गत 20 सितंबर को कोर्ट में तारीख होने पर पीड़िता न्यायालय में आई हुई थी। उसका पति शरीफ, अपने भाई रहीश और बहनोई इस्लाम के साथ कोर्ट में तारीख पर आया हुआ था।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे तारीख करने के बाद वह कोर्ट से बाहर निकल आई। पीछे से उसका पति व अन्य दोनों लोग भी आ गए। जिन्होंने पीड़िता को रास्ते में ही रोक लिया। साथ ही उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी पति शरीफ ने पीड़िता को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। भविष्य में शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे हत्या करने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपियों से भविष्य में अपनी जान का खतरा भी जताया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ससुराल से कर दिया था बेदखल

पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में जब उसके पति ने दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न कर मारपीट के बाद घर से निकाल दिया था। तब वह खुद ही ससुराल गई और पति व अन्य ससुराल वालों की काफी मान मनौव्वल की। लेकिन, आरोपी ससुराल वाले नहीं माने और पीड़िता को घर में रखने से इंकार कर दिया। तभी से पीड़िता अपने मायके में रह रही है।



मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आया है कि पहले से ही दोनों पति-पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed