फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband beaten for protesting against molestation

Ghaziabad News: छेड़खानी का विरोध करने पर पति को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten for protesting against molestation
गाजियाबाद। गोविंदपुरम क्षेत्र में पत्नी से हुई छेड़खानी का विरोध जताने पर दबंगों ने पहले युवक को लाठी डंडों से पीटा और फिर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। महिला ने पति को अस्पताल में भर्ती कराकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

बिहार निवासी पति- पत्नी गोविंदपुरम क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। महिला ने बताया कि उनके पति ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक कमरे के अंदर घुस आया और उनसे छेड़खानी की। जब उनके पति घर आए तो उन्होंने उनको पूरी बात बताई। वह आराेपी के पास गए और ऐसा करने पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उनको लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उनके पति को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसमें उनके पति को कमर और हाथ में फ्रेक्चर आया है। महिला ने पति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपी उनको जान से मारने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इस बारे में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द नामजदों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

-महिलाओं से अश्लील हरकत करने का आरोप :
कविनगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में महिला ने एक दबंग पर रास्ते में खड़े होकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि खुद को स्थानीय बताकर दबंग उनको वहां से भगाने की धमकी देते हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed