{"_id":"65834355284340acd30c0bb8","slug":"husband-and-brother-in-law-accused-of-attempt-to-murder-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-4995-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पति और देेवरों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पति और देेवरों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
कौशांबी। गाजीपुर में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने अपने दो भाइयों के साथ घर में उसका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। कौशांबी थाने में पति समेत चार लोगों पर नामजद मुकदमा कराया है।
महिला ने शिकायत में बताया कि पति का एक-दो साल से दूसरी महिला से संबंध है। तीन नवंबर को उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह वैशाली स्थित देवर के घर पहुंची थीं। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे पति और देवर ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। दूसरी महिला ने पति और देवर संग मिलकर उनका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार चारों के चुंगल से छूटकर घर की तरफ दौड़ीं। वहां परिवार के लाेगों को पूरी घटना बताई और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पति ने एक लाख 96 हजार रुपये में गहने फाइनेंस बैंक में गिरवी रख दिए और 50 हजार रुपये लेकर महिला संग भाग गए। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला ने एक महीने बाद शिकायत देकर पति, दो देवर और महिला के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी व अन्य धारा में मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।