{"_id":"6883d8fc54e4d2acdd0a9d2c","slug":"hurt-by-the-threats-of-his-partner-the-broker-committed-suicide-by-shooting-himself-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-685438-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साझीदार की धमकियों से आहत आढ़ती ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साझीदार की धमकियों से आहत आढ़ती ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मसूरी। साहिबाबाद मंडी में आढ़त का काम करने वाले व्यापारी योगेंद्र राघव उर्फ पप्पू (61) ने साझीदार और चौकी इंचार्ज की धमकियों से परेशान होकर लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले आढ़ती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर साझीदार और चौकी इंचार्ज की शिकायत की थी। इन्साफ न मिलने पर शुक्रवार सुबह सुसाइड नोट लिखकर चचेरे भाई राजकुमार राघव की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गली मार ली। पुलिस ने लिंक रोड चौकी इंचार्ज लालचंद कनौजिया, साझीदार राशिद और उसके भाई शानू व कर्मचारी अतुल और कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मसूरी के आकाश नगर में रहने वाले योगेंद्र राघव उर्फ पप्पू का शव खून से लथपथ मकान की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह आठ बजे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को योगेंद्र द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराया गया शिकायती पत्र शव के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राघव के बेटे अतुल राघव ने पुलिस को बताया कि उनके पिता साहिबाबाद सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते थे। उनके साझीदार राशिद व उसका मुंशी अतुल व भाई शानू व कल्लू उनके पिता पर नाजायज दबाव बना रहे थे। उनके पिता को कारोबार का हिसाब मांगने पर बेइज्जत करने और जान से मारने की धमकी देते थे। साझीदार और अन्य की धमकी से परेशान उनके पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोप है कि राशिद ने लिंक रोड चौकी इंचार्ज लालचंद कनौजिया से साज कर उनके पिता को जेल भेजने की धमकी देकर हवालात में बंद कर दिया गया। मजबूरन उनके पिता ने साझीदार राशिद द्वारा तैयार कराए गए समझौते पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे। राशिद और चौकी इंचार्ज से भयभीत होकर उन्होंने शुक्रवार सुबह सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि आरोपी राशिद उसके भाई शानू और कल्लू निवासी इस्लामनगर मसूरी और मुंशी अतुल कुमार के साथ-साथ साहिबाबाद की लिंक रोड पुलिस चौकी इंचार्ज लालचंद कनौजिया के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत धारा 351 (3) आत्महत्या को उकसाने की धारा 108 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साझीदार बोला, 8.50 लाख बकाया
योगेंद्र राघव उर्फ पप्पू के साझीदार राशिद ने बताया कि वह मूलरूप से शेरपुर बुलंदशहर के रहने वाला है। वह योगेंद्र राघव उर्फ पप्पू से 35 वर्षों से परिचित है। उसने बताया कि उन दोनों ने मार्च 2025 से तरबूज की आढ़त का कारोबार साथ किया है। साढ़े आठ लाख रुपये योगेंद्र राघव पर बकाया हैं। इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की थी। जहां दोनों में समझौता भी हुआ था। उन्होंने रुपयों का तकादा जरूर किया है लेकिन धमकी और बेइज्जत करने से इनकार किया है।
सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
योगेंद्र राघव ने अपने दोनों पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा है कि राशिद से परेशान होकर उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच लिंक रोड थाना क्षेत्र की रेलवे रोड चौकी इंचार्ज लालचंद कनौजिया ने करते हुए राशिद से मोटी रिश्वत लेकर फैसला साझीदार के हक में कर दिया। लिखा कि योगेंद्र राघव से कहा कि या तो फैसले पर हस्ताक्षर कर दें नहीं तो उन्हें एवं उनके बेटे को जेल भेज दूंगा। आढ़ती ने आगे लिखा है कि वह इससे इतना डर गए कि उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए। इस कारण उन्हें अपनी जान देनी पड़ रही है। उनकी मौत के जिम्मेदार लालचंद कनौजिया होंगे। सुसाइड नोट में उन्होंने नीचे अपनी मौत का जिम्मेदार राशिद, अतुल मुनीम और कल्लू को भी बताया है।