{"_id":"68910ac217a6bd48db0ac65a","slug":"houses-and-shops-can-be-built-within-1500-meters-of-rapid-and-metro-corridor-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-692673-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रैपिड और मेट्रो काॅरिडोर के 1500 मीटर के दायरे में बना सकेंगे मकान और दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रैपिड और मेट्रो काॅरिडोर के 1500 मीटर के दायरे में बना सकेंगे मकान और दुकान
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मुबंई और अहमदाबाद जैसे शहरों की तर्ज पर गाजियाबाद में रैपिड रेल और मेट्रो कॉरिडोर के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आशियाना, व्यावसायिक के साथ औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए टीओडी जोन पर काम शुरू हो गया है। इससे सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के आसपास न केवल आवास की सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन से रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे। टीओडी जोन के लिए चल रही तैयारियों की जीडीए वीसी अतुल वत्स ने एनसीआरटीसी और परामर्श फर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने टीओडी जोन के सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
जीडीए वीसी ने बताया कि शासन की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलेपमेंट नीति 2022 के क्रियान्वयन के अंतर्गत नमो भारत और मेट्रो के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में टीओडी जोन विकसित किया जाना है। सोमवार को बैठक के दौरान एनसीआरटीसी व उनके द्वारा नामित कंसल्टेंट फर्म के प्रतिनिधि के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक के दौरान नमो भारत और मेट्रो के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में टीओडी जोन के जोनल प्लान तैयार किए जाने के लिए चर्चा की गई। ड्रोन सर्वे के लिए अनुमति, मास्टर प्लान की जीआइएस फाइल सर्वे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा गया।
वीसी ने बताया कि निजी क्षेत्र के लोग पूंजी निवेश कर सकें इसके लिए अधिक एफएआर व मिश्रित भू-उपयोग दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। टीओडी जोन का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना, यातायात की भीड़ को कम करना और रहने योग्य, टिकाऊ भवनों का निर्माण करना है। टीओडी जोन में आवासीय,वाणिज्यिक और मनोरंजन क्षेत्र को जगह मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में एनसीआरटीसी व उनके द्वारा नामित कंसल्टेंट फर्म को आश्वस्त किया गया कि उन्हें प्राधिकरण के द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी समस्त दस्तावेजों की चेक लिस्ट बनाकर प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व सीएटीपी को निर्देशित किया गया कि फर्म से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही निराकरण कराया जाए। बैठक के दौरान प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह, सीएटीपी अरविंद कुमार, एनसीआरटीसी के प्रतिनिधि आरके सिंह, शुशांत शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।