{"_id":"66b30a1235d50f06260f9c05","slug":"house-caught-fire-due-to-gas-leakage-in-cylinder-in-sahibabad-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिलिंडर में गैस लीकेज होने से घर में लगी आग, छह लोग बुरी तरह झुलसे; सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिलिंडर में गैस लीकेज होने से घर में लगी आग, छह लोग बुरी तरह झुलसे; सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर
Wed, 07 Aug 2024 11:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:16 AM IST
सार
पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुरी तरह झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में बुधवार सुबह सिलिंडर में गैस लीकेज होने से आग लग गई। जिसमें छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद झुलसे प्रमोद (28) पुत्र मदनलाल, उनकी पत्नी रेनू (26), उनका साला अजय पुत्र पाल सिंह निवासी बदायूं, दोस्त दीपक (22) पुत्र किशन निवासी इटावा, कान्हा (2) पुत्र प्रमोद और लड्डू (7 माह) पुत्र प्रमोद बुरी तरह झुलस गए। उनके मुताबिक सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर हालत में सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। सात महीने के बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन