फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hooliganism and anarchy are in the DNA of Samajwadi Party: Brijesh Pathak

Ghaziabad News: डिप्टी सीएम ने उप चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत का किया दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism and anarchy are in the DNA of Samajwadi Party: Brijesh Pathak
वैशाली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही गुंडई और अराजकता है। सपा जब भी सत्ता में रही है, बहु-बेटियों की आबरू के साथ हमेशा खिलवाड़ हुआ है। एक और मामला यह है कि कन्नौज में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में सपा का पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-छह स्थित एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में आए थे। उन्होंने कोलकाता में डाॅक्टर के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, जो हुआ वह बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में हम सभी चिकित्सकों के साथ हैं। बच्ची के परिवार को हर स्थिति में न्याय मिलेगा। पूरा देश बच्ची के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सजा ऐसी हो कि सुनकर दरिंदों की आने वाली पीढ़ी की भी रूह कांप जाए। इस मामले में न्याय के लिए पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

साहिबाबाद के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से कहा कि वह कांग्रेस के युवराज की ओर से फैलाए गए झूठ और प्रलोभन के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरुआत करें। सुनील शर्मा ने कहा कि अब हमें एकजुट होकर हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ना है। इसके माध्यम से जाति के नाम पर, संविधान के नाम पर झूठे प्रलोभन के नाम पर अपनी राजनीति करने वाले तत्वों को आइना दिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यह देश महापुरुषों के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ सकता है, जिसके लिए मोदी और योगी सरकार दृढ़ संकल्पित है।डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उप चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

कार्यक्रम में विधायक अजीत पाल त्यागी, चौधरी राजा वर्मा, कृष्ण वीर सिरोही, आशा शर्मा, सुरेश कश्यप, डॉ केशव त्यागी, अरविंद भारतीय, राजेंद्र त्यागी, पवन गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



हर घर तिरंगा अभियान में जुटना है
वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित बुद्ध विहार पार्क में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता और पौधारोपण अभियान में उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया, हर घर तिरंगा अभियान को गति देते हुए तिरंगा वितरण किया। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हमारे देश का बच्चा-बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए अपने परिवार, समाज और देश के गौरव के लिए धरती मां की गोद में अवतरित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान में हमें जुट जाना है। इसके साथ-साथ अपने जिले, नगर तालुक्का में सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना है। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करना है। सफाई के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है, ध्वज फहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed