फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Honey trap gang blackmailed the young man by calling obscene video

Ghaziabad News: हनी ट्रैप गिरोह ने अश्लील वीडियो कॉल कर युवक को किया ब्लैकमेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Honey trap gang blackmailed the young man by calling obscene video
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को हनी ट्रैप गिरोह ने अश्लील वीडियो कॉल कर जाल में फंसा लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और रुपयों की मांग की। युवक ने आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद दूसरी ओर से एक युवती ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। उन्होंने चंद सेकंड में ही कॉल बंद कर दी। इसके बाद युवती ने उनकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और 15 हजार रुपये ठग लिए। अगले दिन दूसरे मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप काॅल आई और कॉल करने वाले ने अपनी डीपी पर पुलिसकर्मी की फोटो लगा रखी थी। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कार्रवाई करने की धमकी दी। कार्रवाई न करने की एवज में उसने 15 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी कोतवाली का कहना है कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed