{"_id":"678e9ecb7a367c6b970aff3c","slug":"honda-showroom-employee-accused-of-embezzlement-of-rs-180-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-534-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होंडा शोरूम कर्मचारी पर 1.80 लाख रुपये के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होंडा शोरूम कर्मचारी पर 1.80 लाख रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन
कौशांबी। एक्शन आटोटेक क्राउन होंडा शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी कृष्णचंद्र जोशी पर 1.80 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। एक साल से कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ शोरूम प्रबंधक गौतमबुद्धनगर के गिरधरपुर छपरौला निवासी शोरूम प्रबंधक नितिन चौधरी ने रविवार रात मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि कर्मी ने ग्राहक से मिले 1.80 लाख रुपये हड़प कर लिए हैं।
नितिन चौधरी ने बताया कि वह होंडा शोरूम के प्रशासनिक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण चंद्र जोशी पिछले एक साल से शोरूम में काम कर रहा था। चार जनवरी 2025 को एक ग्राहक ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान किया था। यह राशि कंपनी में जमा करने की जगह कर्मचारी ने अपने पास रख लिए। अकाउंट स्टेटमेंट सही न होने पर शोरूम प्रबंधक ने जब फोन किया तो वह भाग गया। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।