फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Home guard chased laborers and beat them with sticks, video goes viral

Ghaziabad News: होमगार्ड ने मजदूरों को दौड़ाकर लाठी से पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Home guard chased laborers and beat them with sticks, video goes viral
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-5 में निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करने गई आवास विकास परिषद के प्रवर्तन दल ने मजदूरों को दौड़ाकर लाठी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में होमगार्ड लाठी से एक मजदूर को पीटता दिख रहा है। मजदूर को काफी चोटें आई हैं। मामले में मजदूरों ने इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, होमगार्ड ने भी मजदूरों पर वर्दी फाड़ने और अभद्रता करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिहार के मोतिहारी में रहने वाले ठेकेदार राजू ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-10 के बिल्डर आदित्य जैन ने सेक्टर पांच में तीन मंजिला इमारत बनाने का ठेका दिया था। उनके पास बिहार के लोरिक यादव व अक्षय मांझी काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे आवास विकास परिषद की प्रवर्तन दल टीम निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण करने आई थी। आरोप है कि टीम के एक होमगार्ड ने मजदूरों को वहां से भागने के लिए कहा। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि होमागार्ड लोरिक और अक्षय मांझी को लाठी से पीट रहे हैं। उन्होंने होमगार्ड व अन्य अधिकारियों को मजदूरों को न पीटने के लिए कहा लेकिन, किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। पिटाई से लोरिक यादव का कान फट गया, जबकि अक्षय को काफी चोटें आई हैं। मामला बढ़ता देख प्रवर्तन दल की टीम वहां से चली गई। कुछ देर बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ---------------------------- -सात सेकेंड में मजदूर पर लाठी से चार बार हमला-
विज्ञापन

वायरल वीडियो करीब सात सेकेंड का है, जिसमें लाल और नीले रंग की टीशर्ट पहने मजदूर पर होमगार्ड चार बार लाठी से हमला करता नजर आया। हमले से मजदूर का कान फट गया जबकि माथे, पीछे कंधे और कमर पर लाठी के निशान पड़ गए। वीडियो में एक व्यक्ति पीछे से होमगार्ड को रोकते हुए मजदूर को न पीटने के लिए कहता रहा लेकिन, उसने एक न सुनी। पीटने के दौरान मजदूर का फोन भी टूट गया। वहीं होमगार्ड का फोन भी जेब से निकलकर सड़क पर गिर जाता है। होमगार्ड की पिटाई से बचने के लिए मजदूर ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एके मित्तल का कहना था कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। मजदूर पक्ष ने बेवजह पीटकर चोटिल करने और होमगार्ड नरेंद्र की तरफ से निरीक्षण के दौरान मजदूरों पर अभद्रता कर वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया गया है। दोनों शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed