Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindu Samrajya Utsav will be celebrated on June 28.

Ghaziabad News: 28 जून को मनाया जाएगा हिंदू साम्राज्य उत्सव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hindu Samrajya Utsav will be celebrated on June 28.
गाजियाबाद। भारत माता सांस्कृतिक संस्थान बलिदान पथ नवयुग मार्केट पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाएगा। शुक्रवार को नवयुग मार्केट स्थित रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। संस्थान के महामंत्री मनमीत कुमार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353वें वर्ष के उपलक्ष्य में 28 जून को यह कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि और राज्य सभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को शिवा जी महाराज के जीवन मूल्यों के बारे में बताना है। इसमें महिलाओं के बुलेट वाहिनी का प्रदर्शन, अश्व वाहिनी, खड़क वाहिनी और शिवा जी के राज्याभिषेक की झलकियां दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम का समापन शिवा जी महाराज के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता और उनके जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका से होगा। सबसे अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान न्यास के अध्यक्ष राहुल सिंह, अरुण, सचिन सिंघल, विपुल कुमार, राजेंद्र, अमरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed