फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindu Raksha Dal submits memorandum to SDM against dilapidated roads.

Ghaziabad News: बदहाल सड़कों के खिलाफ हिंदू रक्षा दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Dal submits memorandum to SDM against dilapidated roads.
लोनी। क्षेत्र की बदहाल सड़कों, जलभराव और जाम की समस्या को लेकर हिंदू रक्षा दल की टीम ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी लोनी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने लोनी -बंथला मुख्य मार्ग, शिव विहार मेट्रो स्टेशन से ट्रोनिका सिटी थाना मार्ग तथा गाजियाबाद -बंथला मार्ग पर कस्बा चौकी के सामने सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने कहा कि कई स्थानों पर सड़क पर गहरे गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता और दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जलभराव के कारण जाम की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। अमित प्रजापति ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर दूर-दराज से बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने लोनी पहुंचती हैं, लेकिन उन्हें भी जलभराव, गड्ढों और जाम का सामना करना पड़ता है। कई जगह लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ज्ञापन में गड्ढों को तत्काल भरने, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हिंदू रक्षा दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed