फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindu Raksha Dal office-bearers have threatened to lay siege to the Police Commissioner's office.

Ghaziabad News: हिंदू रक्षा दल पदाधिकारियों ने दी पुलिस आयुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Dal office-bearers have threatened to lay siege to the Police Commissioner's office.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम के एक कैफे में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने का मामला गरमा गया है। कैफे संचालिका की शिकायत पर चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ रंगदारी और तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, आरोपियों की ओर से जारी वीडियो में कहा गया कि वह जल्द ही पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो जारी कर कैफे पर देर रात हुक्का परोसने का आरोप लगाया था। इसके बाद कैफे संचालिका ने भी एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं पर हंगामा, तोड़फोड़ और 50 हजार रुपये मासिक रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी शिकायत पर चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों ने सोमवार को इंदिरापुरम थाने पहुंचकर गहन जांच की मांग की और पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करने की धमकी दी। उधर, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को आपराधिक कृत्यों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कैफे संचालिका की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सभी वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed