फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindu Raksha Dal leader Pinky Chaudhary Hindu families given Rs 21000 for birth of fourth child

चौथे बच्चे पर 21, पांचवें पर 31 हजार मिलेंगे: हिंदू रक्षा दल का एलान, कहा- हम पढ़ाएंगे, बस आप जनसंख्या बढ़ाओ

Sat, 31 Jan 2026 07:34 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 Jan 2026 07:34 PM IST
सार

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तलवार भी बांटी थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने कार्यालय से विवादित बयान दिया है। 

विज्ञापन
Hindu Raksha Dal leader Pinky Chaudhary Hindu families given Rs 21000 for birth of fourth child
पिंकी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन स्थित अपने कार्यालय पर एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू परिवार एक या दो बच्चे तक ही सीमित है। जबकि देश में मुसलमान 10 से 12 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इस दौरान पिंकी चौधरी ने कहा कि हिंदू परिवार यदि चौथे बच्चे को जन्म देता है तो वह परिवार को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देंगे। वहीं पांचवें बच्चे के जन्म पर 31 हजार रुपये देंगे।

विज्ञापन

चौथे और पांचवें बच्चे की शिक्षा हिंदू रक्षा दल उठाएगा
शालीमार गार्डन स्थित हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पर शनिवार को पिंकी चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित हुए थे। इस दौरान सनातन पर चर्चा करते हुए उन्होंने विवादित बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवार चार-पांच बच्चों को जन्म देता है तो चौथे और पांचवें बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल उठाएगा। उन्होंने हिंदू परिवारों से जनसंख्या बढ़ाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में बांटी थी तलवारें
बता दें कि हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तलवार भी बांटी थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने कार्यालय से विवादित बयान दिया है। 

विज्ञापन

अपने कथन को कहा सही
इस विषय पर बात करने पर पिंकी चौधरी ने कहा कि उन्होंने जो कहा सही कहा और सनातन की रक्षा के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवार एक व दो बच्चों में सिमट गया है जबकि दूसरे लोग तेजी से अपने परिवार की संख्या बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed