फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon river water into the sewer would not now

अब हिंडन नदी में नहीं जाएगा सीवर का पानी

Wed, 08 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindon river water into the sewer would not now
सीवर पंपिंग स्टेशन

मोहन नगर जोन की कालोनियों का सीवरेज अब बिना ट्रीटमेंट किए हिंडन नदी में नहीं डाला जाएगा। नगर निगम और जल निगम मिलकर इसके लिए एसटीपी बनाएंगे। ‘अमृत’ (अटल मिशन फॉर रेज्यूवीनेशन एंड अरबन ट्रांसफॉरमेशन) योजना में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से फंड मिलेगा और जमीन नगर निगम उपलब्ध कराएगा। जल निगम ने इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, मोहन नगर जोन की अधिकांश कालोनियों का पानी अभी नाले के जरिए इंदिरापुरम पहुंच रहा है, जबकि सीवरेज बिना ट्रीटमेंट किए हिंडन नदी में डाला जा रहा है। इंदिरापुरम, डूंडाहेड़ा में पहले से एसटीपी बने हुए हैं। शहर का सिर्फ मोहन नगर क्षेत्र इससे बचा हुआ था। अब महापौर अशु वर्मा के प्रपोजल पर नगर निगम और जल निगम मिलकर इस प्लानिंग पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसटीपी की डीपीआर बनाने से पहले जमीन चिह्नित कर जल निगम को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। जल निगम को एसटीपी के लिए करीब 10 से 12 एकड़ जमीन की जरूरत है। निगम के संपत्ति विभाग ने कान्हा उपवन के करहेड़ा में जमीन तलाशनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन उपलब्ध कराने के लिए संपत्ति विभाग को कहा गया है। जल्द ही जमीन चिह्नित कर एसटीपी के लिए डीपीआर बनाने का काम जल निगम से कराया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर


जमीन चिह्नित हो जाने के बाद अमृत योजना में एसटीपी का प्रपोजल तैयार किया जाएगा। फंड मिलने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा। प्लानिंग शुरू कर दी गई है। - वाईके जैन, चीफ इंजीनियर, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed