{"_id":"66f9c097d44617e92d014a24","slug":"hindon-hurricanes-beat-glamorgans-by-seven-wickets-ghaziabad-news-c-30-noi1096-477925-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन हरिकेंस ने ग्लैमोर्गंस को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन हरिकेंस ने ग्लैमोर्गंस को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
विजेता टीम।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को वीकेंड मॉर्निंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। हिंडन हरिकेंस और ग्लैमोर्गंस के बीच मैच खेला गया, जिसमें हिंडन हरिकेंस की टीम ने सात रन से जीत हासिल की और टूर्नामेंट अपने नाम किया।
ग्लैमोर्गंस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 67 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। टीम से रजत ने सबसे अधिक 21 रन का योगदान दिया। हिंडन हरिकेंस से गेंदबाजी में अंकित शुक्ला व तरण गुप्ता ने तीन-तीन विकेट और हर्षित जैन व हिमांशु त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडन हरिकेंस की टीम ने 10.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से नकुल और अमित जोशी ने 17-17 रन का योगदान दिया। अंकित शुक्ला को तीन विकेट लेने और 17 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।