फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon Airport expansion will take more time

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट विस्तार में अभी और लगेगा समय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hindon Airport expansion will take more time
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार के लिए प्रबंधन को अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल भले ही जमीन देने के लिए 90 फीसदी किसान सहमत हो गए हों लेकिन अभी भी कुछ किसान ऐसे हैं जो अपनी जमीन नहीं देना चाह रहे। ऐसे में अब एक बार फिर से करीब 8.6 एकड़ जमीन का मोल तय कर इस फाइल को मंडलायुक्त को भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार के पास यह फाइल जाएगी।
विज्ञापन


गत छह माह से एयरपोर्ट विस्तार पर चर्चा चल रही है। यहां तक कि इसके लिए अभी तक कई बार हिंडन एयरपोर्ट के बाहर सर्वे करवाया जा चुका है लेकिन दोबारा किए गए सर्वे में हिंडन एयरपोर्ट को 9 एकड़ की जगह 8.6 एकड़ की जमीन अधिग्रहण के लिए फाइनल की गई है। इससे पूर्व केवल छह एकड़ देने पर ही सहमति बनी थी। अब नए सर्वे के आधार पर बनाई गई फाइल जिला दर निर्धारण अधिकारी की तरफ से मेरठ मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। मंडलायुक्त के माध्यम से यह फाइल राज्य सरकार के पास जाएगी और फिर वहां से भू अधिग्रहण के लिए अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि भूमि अधिग्रहण के लिए अब तक सिकंदरपुर गांव 90 प्रतिशत किसान अपनी सहमति दे चुके हैं लेकिन कुछ किसान हैं जो इसके लिए तैयार नहीं हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि कुल जमीन की कीमत करीब 65 करोड़ है। जिला प्रशासन की ओर से इस शुल्क को शासन के माध्यम से जमा कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश का कहना है कि यह काम जनहित में किया जा रहा है ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन चाहती है कि राज्य सरकार उन्हें यह जमीन एक रुपये की लीज पर प्रदान करे। ताकि हिंडन एयरपोर्ट को और अधिक विकसित किया जा सके। वहीं कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन की तरफ से मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को पत्र भी लिखा गया है, जिसमें फ्लाइट के अतिरिक्त हैंगर के लिए जल्द से जल्द 34500 स्क्वायर मीटर जमीन के लिए एनओसी जारी करने की बात कही गई है। वहीं टर्मिनल एक्सटेंशन के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसका काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed