फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon airbase was on target for terrorist attack

आतंकियों के निशाने पर था हिंडन एयरबेस

Sat, 07 May 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 07 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hindon airbase was on target for terrorist attack
हिंडन एयरबेस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर की सुरक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर लिए वायुसेना का सबसे महत्वपूर्ण बेस हिंडन कई वर्ष से अपनी सुरक्षा की बाट जोह रहा है। आलम यह है कि करीब 10 किलोमीटर के दायरे में फैली हिंडन एयरबेस की बाउंड्री की सुरक्षा टूटी दीवार और तीन फीट ऊंचे तारों के सहारे चल रही है। हालांकि एयरफोर्सकर्मी यहां लगातार पेट्रोलिंग करते हैं। मगर पिछले एक वर्ष में चार से ज्यादा बार घुसे संदिग्धों ने सुरक्षा के दावों पर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन



हिंडन एयरफोर्स स्टेशन चारों ओर से करहेड़ा, निस्तौली, फर्रुखनगर, पसौंडा और भोपुरा गांव से घिरा है। इन गांवों में सैकड़ों लोग किराए पर रह रहे हैं। मगर न तो इनका वेरिफिकेशन होता है और न ही कोई नियमित जांच। आलम यह है कि बेस की बाउंड्री में कई जगह छेद हैं, जिनसे कोई भी संदिग्ध आसानी से अंदर घुस सकता है।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने जब पड़ताल की तो सुरक्षा में कई जगह चूक सामने आई। शायद यही चूक रही कि बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध एयरबेस में घुस गया। हालांकि एयरफोर्स पीआरओ संदीप मेहता ने बताया कि बेस की सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद है। 24 घंटे बाउंड्री के आसपास ड्रिल की जाती है। वॉच टावर भी बने हैं, जहां से बाहरी तत्वों को अंदर आने से रोका जा सके। जल्द ही नई बाउंड्री का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कई साल से अटका है बाउंड्री वॉल का निर्माण
साल 2014 में एयरफोर्स के तत्कालीन अधिकारियों ने दावा किया था कि एयरबेस के चारों ओर नई बाउंड्री वॉल का निर्माण एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। मगर अभी तक यह निर्माण अटका है। अधिकारियों का कहना है कि बजट की कमी के चलते काम रुका है।  


 एयरफोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं
एयरफोर्स अधिकारी कई बार करहेड़ा और आसपास के अन्य गांवों में किराएदारों के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस-प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं। मगर यहां भी किसी प्रकार का समन्वय नहीं दिखाई देता। हालांकि एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एयरबेस की बाहरी सुरक्षा में पीसीआर तैनात है। निर्देश मिलने पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी जाती है। दावा यह भी है कि समय-समय पर किराएदारों का वेरिफिकेशन भी किया जाता है।

 एयरबेस से हटाए गए कई विमान!
सूत्रों की मानें तो आतंकी हमले की आशंका देखते हुए संदिग्ध के घुसने की सूचना के बाद हिंडन से ग्लोबमास्टर, हरक्युलिस और सुखोई समेत यहां तैनात कई विमानों को मात्र घंटे भर में दिल्ली और आसपास के एयरबेस में शिफ्ट कर दिया गया। एयरफोर्स अधिकारियों ने इसकी जानकारी देने से इंकार किया। एयरबेस के अंदर बने स्कूलों, बैंक शाखाओं और अन्य संस्थानों की भी शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई। सुबह सात बजे एयरबेस पहुंचे स्कूल के बच्चों को भी लौटा दिया गया।

 दिनभर चला सघन चेकिंग अभियान
सोनू के पकड़े जाने के बाद भी सुबह करीब 11 बजे तक एयरबेस में काम कर रहे मजदूरों को अंदर और बाहर से आने वाले मजदूरों को बाहर ही रोक दिया गया। सघन चेकिंग के बाद ही एक-एक गाड़ी को एयरबेस के अंदर जाने की अनुमति दी गई। दिनभर एयरबेस के गेट पर चेकिंग अभियान चला।

मानसिक बीमार तो क्यों किया सुरक्षाकर्मी पर हमला
सूत्रों का कहना है कि आरोपी सोनू को जब सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो वह उन्हें धक्का देकर एयरफोर्स स्टेशन में घुस गया। सवाल यह भी है कि वह इंद्रापुरी से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक कैसे पहुंचा। हालांकि पुलिस सोनू का मेडिकल और मानसिक जांच भी करा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि सोनू का किसी संगठन के साथ कोई कनेक्शन तो नहीं है।



 एयरबेस के बाहर जुटी रही लोगों और मीडिया की भीड़
संदिग्ध के घुसने की सूचना मिलते ही एयरबेस के गेट के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग एयरफोर्स अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। दिनभर मीडियाकर्मियों की भी भीड़ यहां जुटी रही।


 टाइमलाइन
बृहस्पतिवार रात दो बजे- गेट नंबर-5 के पास से संदिग्ध एयरबेस में घुसा
रात 2:15 बजे: इमरजेंसी अलार्म बजाकर एयरबेस में हाई अलर्ट किया गया घोषित
रात 3:00 बजे: हेलीकाप्टर से शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन
शुक्रवार सुबह 7:00 बजे: एयरफोर्स और केंद्रीय विद्यालयों की छुट्टी की गई
सुबह 8:05 बजे: संदिग्ध सोनू को एयरफोर्स पुलिस ने जंगलों से धर दबोचा
सुबह 10:10 बजे: आर्मी की टुकड़ी पहुंची हिंडन एयरबेस, सर्च ऑपरेशन शुरू
सुबह 11:16 बजे: एसएसपी ने दी घटना की पूरी जानकारी
दोपहर 12 बजे: सेना का कांबिंग ऑपरेशन किया गया खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed