{"_id":"6afb57b0da0cc7d37c0e3c70","slug":"himanshu-nagpal-takes-charge-as-municipal-commissioner-shares-plans-during-a-pmo-meeting-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1023674-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिमांशु नागपाल ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार, पीएमओ की बैठक में साझा की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिमांशु नागपाल ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार, पीएमओ की बैठक में साझा की योजनाएं
अधीनस्थों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त।
- फोटो : ARchive
Link Copied
गाजियाबाद। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल ने गाजियाबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त के रूप में सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। निगम मुख्यालय पहुंचने पर महापौर सुनीता दयाल, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों से परिचय लिया और महापौर सुनीता दयाल से मुलाकात की। इस दौरान शहर के विभिन्न मुददों को लेकर दोनों ने चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर आयुक्त ने कहा कि शहर हित में बेहतर कार्य करने के लिए पूरे निगम को एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सहभागिता के माध्यम से निगम की योजनाओं को धरातल पर पूरी सफलता के साथ उतारा जाएगा। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से आयोजित वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की ओर से डस्ट मैनेजमेंट यानी धूल नियंत्रण और वेस्ट मैनेजमेंट यानी कचरा प्रबंधन को लेकर तैयार की गई आगामी योजनाओं को साझा किया। वर्चुअल बैठक के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ इन दोनों प्रमुख मुद्दों पर विशेष चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश उपस्थित रहे। विदित हो कि हिमांशु नागपाल अब से पहले वाराणसी के नगर आयुक्त रहे हैं और यहां नगर आयुक्त रहे विक्रमादित्य मलिक को मेरठ प्राधिकरण का वीसी बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।