फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High voltage drama of mentally ill girl, stopped vehicle by climbing on bonnet

Ghaziabad News: मानसिक रूप से बीमार युवती का हाइवोल्टेज ड्रामा, बोनट पर चढ़कर रोके वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
High voltage drama of mentally ill girl, stopped vehicle by climbing on bonnet
हंगामा करती युवती। 
कौशांबी। थाना क्षेत्र के वैशाली में शुक्रवार को 28 साल की युवती ने गाड़ी के बोनट पर चढ़कर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। स्कूल बस और अन्य वाहनों के आगे खड़ी होकर यातायात रोक दिया। डायल-112 पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का मानना है कि युवती मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती के ड्रामे का वीडियो वायरल हो गया। इसमें युवती नोएडा के एक स्कूल की बस में चढ़कर हंगामा करती तो कुछ देर बाद गाड़ी के आगे खड़ी होकर उसे बोनट से पीछे धकेलती नजर आ रही है। इस बीच युवती ने दूसरी स्कूल बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने समझदारी से बस साइड से निकाल ली। वीडियो में युवती एक कार के बोनट पर चढ़कर ड्रामा करती भी नजर आ रही है।
विज्ञापन

अन्य वाहनों के चालक बार-बार हॉर्न बजा रहे थे लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी। युवती जैसे ही कार के बोनट पर चढ़कर बैठ गई तो चालक गाड़ी बंद करके वहीं खड़ा हो गया। कौशांबी पुलिस का कहना है कि युवती मानसिक रूप से बीमार लग रही है। उसकी मां को बुलाकर साथ में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed