{"_id":"67b881f90d14fb0a770c38b6","slug":"high-speed-car-rams-into-trailer-on-delhi-meerut-expressway-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, ड्राइवर की मौके पर मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, ड्राइवर की मौके पर मौत, दो घायल
Fri, 21 Feb 2025 07:09 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:09 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी में देर रात एक स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। कार एक ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के पास मेरठ से गाजियाबाद की ओर जाने वाली लेन पर बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रेलर का टायर फट गया। ट्रेलर का चालक टायर बदल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रही स्विफ्ट कार ट्रेलर में घुस गई।हादसे में कार सवार प्रवीण 30 पुत्र मुनेश पाल की मौत हो गई जबकि विनीत 36 व बंटी 30 गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायल मेरठ के रहने वाले हैं।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्ति मेरठ की ओर से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे।जब ये बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हवा हवाई रेस्टोरेंट से कुछ दूर आगे गाजियाबाद की ओर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे ट्रेलर चालक ट्रेलर खड़ा करके टायर बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई स्विफ्ट कार ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव चांद समद निवासी प्रवीण 30 पुत्र मुनेश पाल व बंटी 30 पुत्र सत्यवीर सिंह व विनीत 36 पुत्र यशपाल निवासीगण ग्राम भंडौरा बहसूमा मेरठ को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्रवीण पुत्र मुनेश पाल को मृत घोषित कर दिया,घायल विनीत व बन्टी का उपचार चल रहा है।परिजनों को सूचना दी गई।परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों को मेरठ ले गए।पुलिस ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है,तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।