{"_id":"649c812d15dca73f14019674","slug":"high-speed-car-hit-many-people-two-girl-students-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-119-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दो छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दो छात्रा घायल
विज्ञापन
मुरादनगर। न्यू डिफेंस कॉलोनी में मंदिर वाली गली में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, हादसे में दो छात्रा घायल हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मंगलवार रात से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें काफी तेज गति से कार आती दिखाई दे रही है, वह कई लोगों को टक्कर मारकर भागती नजर आ रही है। कार न्यू डिफेंस कॉलोनी की मंदिर वाली गली में तेज गति से आ रही थी। कार ने कोचिंग से आ रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। बताया गया है कि छात्राओं के पैर में चोट लगी है। लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में कार चला रहा था। कार की गति इतनी तेज थी कि कोई और हादसा भी हो सकता था। एसीपी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, सीसीटीवी फुटेज चेक कर कार का पता लगाया जा रहा है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।