{"_id":"5ddd88838ebc3e54c20b8d7b","slug":"hgazibad-news-ghaziabad-news-gbd1891326179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की फैक्ट्री में चोरी, इलेक्ट्रीशियन निकला चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की फैक्ट्री में चोरी, इलेक्ट्रीशियन निकला चोर
विज्ञापन
भाजपा नेता की फैक्टरी में चोरी, पूर्व इलेक्ट्रीशियन निकला चोर
गाजियाबाद। भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष की मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कूलर फैक्टरी से चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर फैक्टरी का पूर्व इलेक्ट्रीशियन मनोज ही वारदात को अंजाम देता हुआ मिला। पीड़ित कारोबारी ने इलेक्ट्रीशियन व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता का कहना है कि सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में उनकी कूलर फैक्टरी है। गत 23 नवंबर की रात को वह फैक्टरी बंद करके आए थे। 24 नवंबर को छुट्टी थी लिहाजा 25 नवंबर की सुबह कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो गेट की ग्रिल कटी मिली। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संजीव गुप्ता का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोरी करने वाले तीन लोगों में मनोज भी शामिल था, जो आठ साल पहले उनकी फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन था।
एक घंटे में पांच लाख का तांबा चुराया
संजीव गुप्ता का कहना है कि मनोज दो अन्य लोगों के साथ फैक्टरी में घुसा और एक घंटे के भीतर करीब पांच लाख रुपये कीमत का 10 कुंतल तांबा चोरी कर ले गया। उनका कहना है कि फैक्टरी के गेट पर कैमरा न लगा होने के कारण यह पता नहीं लग सका कि तांबा किस वाहन में ले जाया गया। पीड़ित फैक्टरी मालिक का कहना है कि अगस्त 2018 में भी उनकी फैक्टरी में चोरी के मामले में भी पुलिस ने मनोज को जेल भेजा था। तब भी वह फुटेज में कैद हुआ था।