फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Here are even more than finding public restroom

यहां तो ढूंढने से भी नहीं मिलते पब्लिक टॉयलेट

Tue, 19 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Here are even more than finding public restroom
टायलेट - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता अभियान में गाजियाबाद की हालत गांवों से बदतर है। मानक भले हर एक किलोमीटर पर पब्लिक टॉयलेट बनाने के हो, लेकिन शहर में तो यह ढूंढने से भी नहीं मिलते। 18 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस शहर में सिर्फ 35 पब्लिक टॉयलेट्स हैं। कई कालोनियां और क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें एक भी पब्लिक टॉयलेट नहीं हैं। शहर में 300 से ज्यादा पब्लिक टॉयलेट की जरूरत है।

विज्ञापन


गाजियाबाद में कुछ स्थानों पर विदेशी ग्रांट से जल निगम द्वारा पब्लिक टॉयलेट्स का निर्माण कराया गया था। इसके बाद पूर्व महापौर स्व. दमयंती गोयल के कार्यकाल में नगर निगम ने एक प्राइवेट फर्म के सहयोग से ऐसे शौचालय बनवाए थे। करीब 6 साल से नगर निगम ने शहर में पब्लिक टॉयलेट का निर्माण नहीं कराया। ऐसे में खुले में शौच पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


इन बाजारों में नहीं टॉयलेट
आरडीसी, पटेल नगर, चौपला बाजार, रमते राम रोड, मालीवाड़ा, तुराबनगर, कैला भट्ठा, गांधी नगर, कविनगर सी-ब्लाक मार्केट, शास्त्री नगर, राकेश मार्ग

गाजियाबाद के ‘कनॉट प्लेस’ में भी नहीं टॉयलेट
आरडीसी को गाजियाबाद का ‘कनॉट प्लेस’ कहा जाता है। इस क्षेत्र में सैकड़ों कामर्शियल संस्थान हैं। यहां प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोगों को आना-जाना होता है। यहां कई बिल्डिंग निर्माणाधीन होने की वजह से यहां अस्थायी झुग्गी बस्ती भी है, बावजूद इसके यहां पब्लिक टॉयलेट नहीं है। ऐसे में इस पॉश इलाके में भी खुले में शौच जाने पर रोक नहीं लग पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में जरूरत
नया गाजियाबाद स्टेशन के पास, कलक्ट्रेट के पास, कविनगर सी-ब्लाक मार्केट, राजनगर, विवेकानंद नगर, बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया, नंदग्राम, हिंडन विहार, तुराबनगर, लोहिया नगर, डूंडाहेड़ा, माता कालोनी, बागू, मिर्जापुर, शिवपुरी, प्रताप विहार, अकबरपुर-बहरामपुर


शहर में पब्लिक टॉयलेट्स बनाए जाने प्रस्तावित है। जगह चिह्नित कर ली गई हैं। पीपीपी मॉडल पर इनका निर्माण कराया जा रहा है। कुछ बड़ी संस्थाओं से संपर्क किया गया है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed