फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Helmets with ISI mark being sold using cancelled license number; 730 seized.

Ghaziabad News: रद्द लाइसेंस नंबर से बेच रहे थे आईएसआई मार्क वाले हेलमेट, 730 जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Helmets with ISI mark being sold using cancelled license number; 730 seized.
लोनी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की गाजियाबाद शाखा ने आईएसआई मार्क के दुरुपयोग के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिले में दो स्थानों पर कार्रवाई की। लोनी स्थित हेलमेट निर्माण इकाई से 730 हेलमेट और 4,646 पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई, जिन पर रद्द हो चुके बीआईएस लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल किया गया था। वहीं मोहननगर स्थित इकाई से 1,158 एलपीजी रेगुलेटर जब्त किए गए।
विज्ञापन

बीआईएस के अनुसार दोनों जगह तलाशी और जब्ती की कार्रवाई बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 28 के तहत की गई। गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा शाखाओं की टीमें शामिल रहीं। जब्त उत्पादों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

लोनी में कार्रवाई का नेतृत्व गाजियाबाद शाखा के वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा और नोएडा शाखा के वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक हर्षित कुमार जैन ने किया। प्रारंभिक जांच में रद्द लाइसेंस के बावजूद आईएसआई मार्क वाले हेलमेट के निर्माण या भंडारण का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई आनंद इंडस्ट्रियल एस्टेट, मोहननगर में की गई, जिसका नेतृत्व गाजियाबाद शाखा के वैज्ञानिक-डी एवं संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार पालसानिया और दिल्ली शाखा के वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक सचिन सिंह नरूका ने किया।

बीआईएस की वरिष्ठ निदेशक एवं गाजियाबाद शाखा प्रमुख जी. भवानी ने उपभोक्ताओं से आईएसआई मार्क वाले उत्पाद खरीदते समय बीआईएस केयर ऐप से लाइसेंस की प्रमाणिकता जांचने की अपील की। आईएसआई मार्क के गलत इस्तेमाल का संदेह होने पर बीआईएस केयर ऐप या गाजियाबाद शाखा कार्यालय के ईमेल पर शिकायत की जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed