{"_id":"68697cb50680d2abe701d5de","slug":"heavy-vehicles-will-be-banned-on-meerut-anupshahr-road-from-13th-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-136728-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 13 से मेरठ-अनूपशहर मार्ग पर रहेगा भारी वाहनों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 13 से मेरठ-अनूपशहर मार्ग पर रहेगा भारी वाहनों पर प्रतिबंध
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। इसी के चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जनपद में 13 जुलाई से लेकर 23 जुलाई 2025 तक रूट डायवर्ट रहेगा। खासतौर पर मेरठ और अनूपशहर मार्ग पर 13 जुलाई से 23 जुलाई की देर रात तक पूर्ण रूप से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। साथ ही हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। मेरठ और अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यह प्लान 13 जुलाई की रात 12 बजे से 23 जुलाई की देर रात तक जारी रहेगा।
बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा होते हुए, मुरादाबाद और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भूड़ चौराहा से नरौरा गंगा बैराजपुल से होते हुए वाया संभल से अमरोहा, मुरादाबाद की ओर भेजा जाएगा। वहीं, मेरठ, हापुड़ से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को डासना से ईस्टर्न पेरिफैरल होते हुए सिकंदराबाद और वहां से भूड़ चौराहा होते हुए नरौरा बैराज पुल से वाया बबराला निकाला जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, खुर्जा व अलीगढ़ की ओर से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को खुर्जा से सिकंदराबाद वाया ईस्टर्न पेरिफैरल होते हुए डासना और वहां से किठौर होते हुए निकाला जाएगा। इसके अलावा बरेली, रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होकर जाएंगे। साथ ही मुरादाबाद, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन थाना रजपुरा, बबराला से नरौरा होते हुए शिकारपुर होकर आएंगे।