{"_id":"62e0d98ecb2197070d15d9ec","slug":"heavy-traffic-at-eastern-peripheral-expressway-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Traffic: पलवल से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर कई किलामीटर का लंबा जाम, पुलिसकर्मी कर रहे मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Traffic: पलवल से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर कई किलामीटर का लंबा जाम, पुलिसकर्मी कर रहे मशक्कत
Wed, 27 Jul 2022 05:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:01 PM IST
सार
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर कई जगहों पर जाम देखने को मिल रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस हर मुमकिन प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलवल से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर सुबह से ही लंबा जाम लगा है। कांवड़ यात्रा के चलते रोड का आवागमन बंद था। लेकिन जैसे ही सड़क खुली तो NH-9 एकदम ब्लॉक हो गया जिससे ऑफिस और अन्य काम पर जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मसूरी और मुरादनगर थाना क्षेत्र में भी जाम देखने को मिला। पुलिसकर्मी बड़ी मशक्कत के साथ जाम खुलवाने में लगे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर कई जगहों पर जाम देखने को मिल रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। कांवड़ियों को कोई दिक्कत ना हो और आम लोगों को भी आवाजाही में कोई परेशानी ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन