{"_id":"66cd7dcab39951df2708b596","slug":"heavy-stone-pelting-and-lathi-fight-between-two-parties-in-pilkhuwa-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सड़क पर मचा बवाल, गाड़ी को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी... चले लाठी डंडे; सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सड़क पर मचा बवाल, गाड़ी को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी... चले लाठी डंडे; सात लोग घायल
Tue, 27 Aug 2024 12:48 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा (हापुड़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:48 PM IST
सार
गाजियाबाद के पिलखुवा इलाके में दो पक्षों में जमकर संघर्ष देखने को मिला। जहां पर पत्थर और लाठी डंडे जमकर चले हैं।
विज्ञापन
दो पक्षों में पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर में सोमवार की शाम को केंटर से टक्कर लगने से युवती सहित दो लोग घायल हो गए। इस हादसे को लेकर गांव में दो पक्षों के लोगों में जमकर पत्थर और लाठी डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव हिंडालपुर निवासी अंकुर एक कंपनी में गाड़ी चलाता है। शाम को वह गाड़ी पीछे कर रहा था, इसी बीच गाड़ी की टक्कर लगने से हरवीर और रिया घायल हो गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
शाम को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से तहरीर मिली है, आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन