फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Heat likely to remain subdued for five days due to light clouds and winds.

Ghaziabad News: हल्के बादल और हवाओं से पांच दिन तक गर्मी कम रहने के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Heat likely to remain subdued for five days due to light clouds and winds.
गाजियाबाद। आने वाले पांच दिन तक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बनी नरमी अब धीरे-धीरे कम हो रही है। शनिवार को दिनभर मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा, लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों को दोपहर के समय परेशान किया।
विज्ञापन


शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक से मौसम सुहावना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते धूप तीखी हो गई। शाम के समय भी गर्म हवाओं का असर बना रहा। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अनुमान है कि आने वाले पांच दिन तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 10 मई को अधिकतम तापमान सामान्य रूप से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल होने से तेज गर्मी से हल्का सुकून मिल सकता है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविंद डोगरा का कहना है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed