{"_id":"64d685dc1285b287fb055287","slug":"headmistress-and-teacher-suspended-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-174618-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका को किया निलंबित
विज्ञापन
गाजियाबाद। बसंतपुर सैंथली गांव के मॉडल स्कूल की बदहाली की खबर छपने के बाद प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह सहित अन्य शिक्षिका योगिता बाली को निलंबित कर दिया है और दोनों को मुरादनगर बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पहले अस्थाई तौर पर दोनों को विहंग प्राथमिक विद्यालय और किल्हौड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए संबद्ध किया गया था।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद बृहस्पतिवार को जांच कराई गई थी, इसकी रिपोर्ट देर रात जिलाधिकारी को सौंपी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की संयुक्त जांच में यह पाया गया कि स्कूल के सीसीटीवी खराब हैं, सभी कक्षाओं के एसी खराब हैं, सिर्फ कार्यालय का एसी संचालित है, आरओ मशीन खराब है। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एस्ट्रोनॉमी लैब के अतिरिक्त एसी, आरओ, सीसीटीवी कैमरे, प्रोजेक्टर पूर्व प्रधान के प्रयासों से लगवाया गया था। ऐसे में वर्तमान प्रधान, प्रधानाध्यापिका और खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर इन समानों की सुरक्षा और संचालित हालत में रखने की जिम्मेदारी थी। ऐसे में इन सभी को चेतावनी भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट की घटना पर विभाग द्वारा हुई कार्रवाई से अभी अवगत कराया गया है।
जांच के बाद फिलहाल दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है और दोनों को मुरादनगर बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है। स्कूल में पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ओपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
स्कूल में पहुंचे अधिकारी निवासियों ने घेरा
शुक्रवार की सुबह खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी स्कूल में पहुंचे। इसी दौरान गांव के निवासी वहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को घेर कर स्कूल की स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने लिखित में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने स्कूल की बदहाल होती स्थिति और स्कूल से अपने बच्चों को निकाल कर निजी स्कूलों में दाखिले का कारण स्कूल में होने वाली गुटबाजी बताया।