{"_id":"6aecb991277b6898190ea081","slug":"head-on-collision-between-motorcycles-gas-agency-employee-killed-ghaziabad-news-c-133-1-bul1030-170193-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, गैस एजेंसी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, गैस एजेंसी कर्मी की मौत
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर रजवाहे के पास बुधवार की रात में बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गैस एजेंसी के कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय निवासी 20 वर्षीय दीपक कस्बा बुगरासी की गैस एजेंसी पर काम करते थे। बुधवार की देर रात दीपक बुगरासी से बाइक से स्याना आ रहे थे। गांव हाजीपुर रजवाहे के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने से दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार की रात में ही दीपक की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।