{"_id":"678565f4b7d1f84e110f4650","slug":"head-of-kumheda-selected-to-go-to-republic-day-parade-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-552804-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुम्हैड़ा के प्रधान गणतंत्र दिवस परेड में जाने के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुम्हैड़ा के प्रधान गणतंत्र दिवस परेड में जाने के लिए चयनित
विज्ञापन
गाजियाबाद। कुम्हैड़ा के ग्राम प्रधान गणतंत्र दिवस का परेड देखने के लिए चयनित किए गए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश भर से 106 प्रधानों का चयन हुआ है, जिसमें से गाजियाबाद से कुम्हैड़ा गांव के अमीरपुर के प्रधान बिजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी को आमंत्रण मिला है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में संचालित कम से कम छह योजनाओं से संतृप्त या फिर राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त पंचायतों का चयन किया जाना था। जिले से तीन नाम भेजे गए थे, जिसमें से एक का चयन हुआ है। महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता, जलवायु और विकास कार्य में अग्रणी ग्राम पंचायत के प्रधान और प्रधान पत्नी को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानों को लेकर वह खुद दिल्ली जाएंगे।