फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Head constable booked jewelry for Saraf for 10 lakhs, broken engagement

Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल ने 10 लाख में सराफ को बुक कराए गहने, टूटी सगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Head constable booked jewelry for Saraf for 10 lakhs, broken engagement
इंदिरापुरम। पुलिस आयुक्त के सर्विलांस सेल में हेड कांस्टेबल ने दो सराफ व्यापारियों के खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को मुकदमा कराया है। आरोप है कि शादी समारोह के लिए सराफ व्यापारियों को 10 लाख रुपये दिए थे। समय पर गहने नहीं मिलने पर सगाई टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा सेक्टर-16 में हेड कांस्टेबल राजकुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने परिवार के सदस्य की शादी से पहले 6 अक्टूबर 2022 को नीतिखंड एक में कपूर ज्वेलर्स के मालिक पंकज कपूर, तरुण कपूर को गहने बनाने के लिए 10 लाख रुपए दिए। कुछ रकम ऑनलाइन पेमेंट के रूप में की जबकि 7 लाख 20 हजार रुपये पारिवारिक सदस्यों व दोस्तों से नगद लेकर दिए थे। उनका आरोप है कि सराफ व्यापारियों ने एक महीने का समय बीतने के बावजूद गहने नहीं दिए। उन्होंने कई बार शोरूम पर जाकर गहने मांगे, लेकिन वह हर बार जल्दी तैयार होने का बहाना बना देते थे। दोनों की लापरवाही की वजह से सगाई टूट गई। इंदिरापुरम एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रांजेक्शन की जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed