फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   head after killing a young man The miscreants took away

Ghaziabad News: युवक की हत्या कर सिर काटकर ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
head after killing a young man
The miscreants took away
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाने से करीब एक किलोमीटर दूर लोनी भोपुरा रोड पर सड़क किनारे जंगल में शनिवार सुबह साढ़े छह बजे करीब 30 साल के युवक का सिर कटा शव मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि बदमाश युवक की हत्या कर उसका सिर काटकर अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की। युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे प्लेटिनम वन सोसायटी के पास जंगल में एक लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिली। टीम पर मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का सिर कटा हुआ था। संतरी कलर की शर्ट खून से सनी थी जबकि युवक ने काला और सफेद व लाल पट्टी का लोअर पहना हुआ था। शव के पास एक सोफे का कवर भी खून से सना मिला है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए लोगों को बुलाया लेकिन अधिकांश लोगों ने उसकी शिनाख्त करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि युवक का धारदार हथियार से सिर दूसरी जगह काटने के बाद शव को यहां फेंका गया। घटनास्थल पर पुलिस को ज्यादा खून नहीं मिला है। साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम को मृत युवक के दाहिने हाथ पर कुछ लिखा मिला है जो समझ में नहीं आ रहा है। इसके अलावा बाएं हाथ पर किसी नुकीली चीज से काटने के निशान मिले हैं। हालांकि यह कट पुराने थे। दोपहर में डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की लेकिन कोई अहम साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लोगों की सूची खंगाल रही टीम
एसीपी का कहना है कि दिल्ली और आसपास के थानों में पिछले एक सप्ताह के दौरान लापता हुए लोगों की सूची खंगाली जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल और थानों में संपर्क किया जा रहा है। साथ ही सभी थाने-चौकी के स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। दो टीमें घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने में लगी है। अभी तक कोई ऐसा संदिग्ध वाहन नजर नहीं आया जिसमें से शव लाकर फेंका गया हो।


भाषा अनुवादक की तलाश कर रही पुलिस
युवक के दाहिने हाथ पर किसी भाषा में कोई नाम आदि लिखा है। यह क्या है और किस भाषा में है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस अब भाषा अनुवादक का पता कर रही है, लिखे हुए शब्द को पढ़कर कुछ सुराग दे पाए। वहीं, दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और आसपास के लोग शव देखकर चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed