फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He took his friend to his room and beat him, made a video that went viral

Ghaziabad News: दोस्त को कमरे पर ले जाकर पीटा, वीडियो बनाकर वायरल किया वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
He took his friend to his room and beat him, made a video that went viral
लोनी। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में तीन दोस्तों ने युवक को बुरी तरह पीटने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। बाकी की तलाश हो रही है। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि शनिवार को नवीन उन्हें खाली मकान में ले गया था। वहां दो लड़के और मौजूद थे। चारों ने मिलकर एक साथ शराब पी। इस दौरान उसकी दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद में तीनों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच की। वीडियो में तीनों आरोपी उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित से पैर छुलवाकर माफी भी मंगवाई। वीडियो में सोनू हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। सोनू ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed