फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He dragged his wife on the road by her hair and took her life by stabbing her

Ghaziabad News: बाल पकड़कर पत्नी को सड़क पर घसीटा और चाकू मारकर ली जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
He dragged his wife on the road by her hair and took her life by stabbing her
खोड़ा। प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पूजा (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके आरोप में पुलिस ने उसके पति लोकेश गंगवार (30) को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। लोकेश ने प्लाट खरीदने के बहाने पूजा से एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए थे। पूजा इस रकम को वापस मांग रही थी। इसी से दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया।
विज्ञापन

इसी से गुस्से में आकर लोकेश ने पूजा को काॅल करके घर से बुलाया। घर से लगभग 50 मीटर दूर उसके आते ही पीटने लगा। वह गिर पड़ीं तो सरेआम बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गया। वहां चाकू से बुरी तरह गोद डाला। पूजा की चीख निकल गई। वह लहूलुहान हो गई थीं। चीख सुनकर लोगों को आता देख लोकेश वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

लोगों ने पूजा के परिजनों को सूचना दी। वे लोग उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लोकेश के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद हो गया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उसने पूछताछ में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताई है। उसका कहना था कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस वजह से बोलचाल भी बंद थी। इस मामले में पूजा के भाई दीपक ने हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पहले ही आया था बरेली से

बरेली के ग्राम अमीरनगर की रहने वाली पूजा खोड़ा के प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास सनी यादव के मकान में डेढ़ साल से किराये पर रहती थीं। इसी मकान में उनकी मां सावित्री, बहन आरती, भाई दीपक और सूरज भी रहते हैं। बरेली के नवाबगंज के डडिया फैजुल्ला निवासी लोकेश के साथ उन्होंने प्रेम विवाह किया था। पूजा की बहन आरती का कहना है कि दोनों की कोर्ट मैरिज 21 अक्तूबर 2022 को लखनऊ में हुई थी। इसके बाद दोनों खोड़ा में किराये के मकान में आकर रहने लगे। मां सावित्री का कहना था कि पति जगदीश की मौत के बाद उन्होंने बेटी पूजा की शादी बरेली में एक युवक से की थी। कुछ दिन बाद आपसी विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद ही पूजा के अपनी बहन के पास रहने के दौरान लोकेश से जान-पहचान हुई थी। परिवार के मुताबिक, लोकेश से भी पहली पत्नी से अलग होने के बाद पूजा के साथ दूसरी शादी की थी।



पेट, गर्दन और चेहरे पर किए चाकू से वार

आरती के भाई दीपक ने बताया कि शुक्रवार सुबह पूजा काम करने के लिए ड्यूटी चली गईं। शाम को साढ़े पांच बजे घर लाैट कर सात साल की बेटी को खाना खिलाने के लिए तैयारी कर रही थीं। कुछ देर बाद लोकेश ने पूजा को मिलने के लिए फोन किया। वह जैसे ही बाहर गईं तो कुछ सेकंड बाद गली में शोर मच गया। परिवार के लोगों ने बाहर निकलकर देखा कि 50 मीटर दूर सामने गली में नाली के पास पूजा खून से लथलथ पड़ी थीं। बहन को पेट, चेहरे और गर्दन पर चाकू से गोदा हुआ था। पुलिस जांच में आया कि कुछ महीने पहले लोकेश ने बरेली में प्लाट खरीदने के लिए पूजा से बात की थी। तब पूजा ने मदद के लिए एक लाख रुपये उसे दे दिए लेकिन उसने फर्जी कागजात बनवाकर जब पूजा को दिखाए तो उसका भंडाफोड़ हो गया। पूजा ने रकम हड़पने पर लोकेश से नाराजगी जाहिर की और अपने रुपये लौटाने की मांग की। इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया था। दीपक का कहना है कि पूजा नोएडा के सेक्टर-63 में सिलाई की कंपनी में काम करती थीं। लोकेश मजूरी करता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। इस वजह से लोकेश पूजा से अलग बरेली में रहता था। दो दिन पहले वह बरेली से आया था और कमरे से सामान निकालकर अपनी एक रिश्तेदार के पास चला गया था। पूजा ने रोकने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed