फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Haryanvi actress Divyanka dies of heart attack

Ghaziabad News: हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका की हार्ट अटैक से माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi actress Divyanka dies of heart attack
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी में रहने वाली हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का मंगलवार को सिहानी गांव में निधन हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी हार्ट अटैक से माैत हुई है। अभिनेत्री के निधन के बाद फैंस में शोक की लहर है। दिव्यांका मूल रूप से बुलंदशहर के खानपुर ब्लॉक स्थित भमरौली की निवासी हैं।
विज्ञापन


चार्म्स कैसल सोसायटी के टॉवर बी स्थित 702 मकान में दिव्यांका सिरोही अपने भाई हिमांशु के साथ रहती थीं। पड़ोसी हेमंत ने बताया कि दोनों भाई-बहन ने एक कुत्ता भी पाला था। जबकि उनका अन्य परिवार मोरटा स्थित संचार रेजीडेंसी में रहता है। भमरौली गांव निवासी गजेंद्र सिंह 32 बीघा जमीन के मालिक थे। करीब 18 वर्ष पूर्व वह मेरठ रोड स्थित सिहानी में रहने लगे। जहां गजेंद्र सिंह और उनका बेटा दीपांशु ट्रांसपोर्टर को काम करते हैं। तीन बहनों मोनिका और आरती से दिव्यांका सबसे छोटी थीं। उनकी बहन आरती ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई दीपांशु है। मंगलवार को हार्ट अटैक के दौरान दिव्यांका सिहानी अपने परिवार के साथ थीं। उन्हें एक अस्पताल में ले गए, जहां से गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हिंडन मोक्षधाम पर दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार किया गया। दिव्यांका अभिनय और विज्ञापन के लिए अधिकांश हरियाणा में ही रहती थी। उन्होंने गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया है।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed