{"_id":"63f31f026bf1b04844029aa8","slug":"hapur-theft-of-lakhs-in-ration-dealer-house-police-misbehave-when-reach-to-complaint-victims-gherao-dm-house-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: राशन डीलर के घर से लाखों के गहने-नकदी चोरी, शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: राशन डीलर के घर से लाखों के गहने-नकदी चोरी, शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने किया दुर्व्यवहार
Mon, 20 Feb 2023 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:49 PM IST
सार
सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। मामले में पिलखुवा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ में पिलखुवा के गांव भोवापुर में रविवार रात सुमित और राशनडीलर सोनू के यहां से चोर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में कार्रवाई ना होने से नाराज लोगों ने डीएम आवास घेर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि इस संबंध में जब पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। जिससे गुस्साए ग्रामीण डीएम आवास पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने छिजारसी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। मामले में पिलखुवा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन