{"_id":"608c56178ebc3ed20242cfe7","slug":"hapur-news-shahibabad-news-gbd218004065","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में चोर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोर वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी एक व्यक्ति के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। घटना के दौरान पीड़ित बाहर गया हुआ था। लौटने पर ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वसुंधरा सेक्टर तीन में शिवेंद्र प्रकाश वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 23 और 24 अप्रैल को वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला लगा हुआ था। कुछ दिन बाद जब वह वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर वह दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों की आलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरों से दो एलईडी टीवी, दो लैपटॉप, सोने के जेवर, चांदी के सिक्के, 75 हजार रुपये नकद गायब थे। उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच पड़ताल कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर चली गई। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
लगातार हो रही चोरियों से लोगों में रोष
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का आरोप है कि चोर आसानी से रेकी कर वारदात कर फरार हो रहे हैं। रात में कर्फ्यू होने के बाद भी पुलिस इन चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। लोगों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर व गश्त बढ़ाने को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।