{"_id":"62794a032c3cde6e7d7d97b8","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2381465112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा अंडर-१९ क्रिकेट का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा अंडर-१९ क्रिकेट का फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल का फाइनल मैच आज
हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर जनपद में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट के ट्रायल का आज फाइनल मैच खेला जाएगा। हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ए और सी टीम के बीच मैच खेला जाएगा। मंगलवार को ही तीनों टीमें से बेहतरीन 15 खिलाड़ियों की सूची उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी जाएगी।
हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक आयुष सिंहल ने बताया कि बुलंदशहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से अंडर-19 के क्रिकेट ट्रायल हो रहे हैं। 45 खिलाड़ियों को तीन टीमों में विभाजित करके मैच कराए जा रहे हैं। तीनों टीमों के आपस में दो-दो मैच होंगे, इसमें अंतिम मैच बी और सी टीम के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। सभी खिलाड़ी सुबह 6.30 बजे तक ग्राउंड पर पहुंच जाएं। तीनों टीमों में से जो भी बेहतर खिलाड़ी होगा, उनका चयन करके मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को सूची भेजी जाएगी। खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौैका दिया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि जल्द ही अंडर-16 के ट्रायल आयोजित होंगे। इस वर्ग के खिलाड़ी भी तैयारी कर लें। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ही ट्रायल होंगे।