{"_id":"6148d7498ebc3e47482c59bc","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2262706101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे में सीएम योगी जिले को देंगे 391 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे में सीएम योगी जिले को देंगे 391 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे में सीएम योगी जिले को देंगे 391 करोड़ की सौगात
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को धौलाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के मैदान में जनसभा करेंगे। करीब 1 घंटा 35 मिनट में वह 391.11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास और जनता को संबोधित करेंगे। करीब आधे घंटे का समय रिजर्व रखा गया है। इसमें वह जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री के हापुड़ दौरे का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को शासन से जारी हो गया। बुधवार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर सीएम का हेलिकॉप्टर जनसभा स्थल के पास हेलीपेड पर उतरेगा। 12.40 बजे सीएम मंच से 391 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। इसके बाद जनता को संबोधित करेंगे। इस बीच 30 मिनट के आरक्षित समय में वह मंडलायुक्त, डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। सीएम किसी चिकित्सालय, स्कूल या गोशाला का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
इन कामों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम कलक्ट्रेट विकास भवन की नई बिल्डिंग के साथ छपकौली में पेयजल योजना लोकार्पण करेंगे।ब्रजघाट में 66.29 करोड़ से स्नान घाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण, समेकित पर्यटन विकास का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही 92.75 करोड़ से जसरूपनगर में आश्रम पद्धति का विद्यालय, रेन वाटर हार्वेटिंग का कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, वन स्टाप सेंटर, जवाहर नवोदय विद्यालय के फेस एक का कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा कार्यक्रम
12.35 ----- हेलीपैड पर
12.40 ----- जनसभा स्थल के मंच पर
12.40 से 1.40 तक लोकार्पण, शिलान्यास एवं संबोधन
1.40 बजे से 2.10 बजे तक --- आरक्षित समय
2.10 बजे -------प्रस्थान
2.20 ---- हेलिकॉप्टर से अमरोहा रवाना
----