{"_id":"612e73c78ebc3e61d82f660d","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2250881140","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतब दिखाने के लिए मुंह में जलाई आग पेट्रोल ने पकड़ी, 7 दर्शक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतब दिखाने के लिए मुंह में जलाई आग पेट्रोल ने पकड़ी, 7 दर्शक झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतब दिखाने के लिए मुंह में जलाई आग पेट्रोल ने पकड़ी, 7 दर्शक झुलसे
पिलखुवा। मोहल्ला गढ़ी में सोमवार की रात करीब 11 बजे जन्माष्टमी पर करतब दिखा रहे दो युवकों ने मुंह में आग जलाई तो लपटें पास ही रखी पेट्रोल की बोतल तक पहुंच गईं। पल भर में ही भीषण आग की वजह से भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत सात लोग से झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने करतब दिखा रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
रात में मोहल्ला गढ़ी में एक गली में जन्माष्टमी का जश्न चल रहा था। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी यहां काफी संख्या में जुटे थे। स्थानीय निवासी अमरीश ने बताया कि तभी एक युवक अपने दो मित्रों सोनू कश्यप उर्फ टशन और सोनू को करतब दिखाने के लिए बुला लाया। दोनों कलाकारों ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग जला दी। यह करतब देख वहां जमा भीड़ रोमांचित हो गई। बच्चों और युवाओं में उनके करीब जाकर करतब देखने की होड़ लग गई। तभी अचानक कलाकारों के मुंह में जलती आग की लपटें जमीन पर रखी पेट्रोल की बोतल तक पहुंच गईं। पल भर में ही पेट्रोल की बोतल आग का गोला बन गई। भीषण आग की वजह से भगदड़ मच गई, लेकिन गली बंद होने की वजह से आसानी से रास्ता नहीं मिला। गढ़ी मोहल्ला निवासी मोहित, नीरज, आरब, मनीष, लक्की और लोकेश समेत सात लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से छह को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि मोहित गंभीर रूप से झुलसने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। मोहित के पिता अमरीश ने सोनू कश्यप उर्फ टशन और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि अमरीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सोनू और सोनू कश्यप उर्फ टशन को गिरफ्तार कर लिया गया है।