{"_id":"610d7e748ebc3eaa0c5490d1","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd223682062","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी लोगों ने नहीं लिया वैक्सीन का दूसरा डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी लोगों ने नहीं लिया वैक्सीन का दूसरा डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 फीसदी लोगों ने नहीं लिया वैक्सीन का दूसरा डोज
हापुड़। पहला डोज ले चुके 20 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने समय पूरा होने के बाद भी कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लिया। अब तक जिले में कुल 339520 लोगों को लगाए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 83750 को दूसरा डोज लग जाना चाहिए था, लेकिन सिर्फ 67 हजार लोगों को ही दूसरा डोज मिला है। अब हर शनिवार सुबह 9 से 11 बजे तक दूसरा डोज लगाने के लिए अभियान शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में कोविशील्ड और कोवाक्सिन के डोज दिए जा रहे हैं। कोवाक्सिन के पहले डोज के 28 दिन के अंतराल पर दूसरा डोज लेना जरूरी है। जबकि कोविशील्ड का दूसरा डोज 84 दिन के अंतराल पर जरूरी है। जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थलाइन वर्कर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए गए। चौथे चरण में 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोग और पांचवें चरण में 45 से ऊपर के समस्त लोग अभियान में शामिल किए गए। छठे चरण में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लिए अभियान शुरू हुए।
तीन अगस्त को महाअभियान चलाकर एक ही दिन में 21 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए थे। लेकिन दूसरा डोज लगवाने में लोग लापरवाही कर रहे हैं।
अब तक टीकाकरण:
कुल टीकाकरण 406520
पहला डोज 339520
दूसरा डोज 67000
44 वर्ष तक वालों को लगे सबसे ज्यादा टीके
18 से 44 साल 190651
45 से 60 साल 139735
60 साल से ऊपर 77220
अभी आधी आबादी है पीछे
महिलाएं 183313
पुरुष 223207
कौन सी वैक्सीन कितनों को लगी:
कोविशील्ड 372341
कोवाक्सिन 34265
दोनों डोज हैं जरूरी
कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन के दोनों डोज जरूरी हैं। दूसरा डोज लगवाने वाले लोग उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाने की प्लानिंग की जा रही है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।