फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

महाअभियान के पहले दिन 16 गांवों में 7714 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महाअभियान के पहले दिन 16 गांवों में 7714 को लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन सोमवार को 16 गांवों में 7714 लोगों को टीका लगाया गया। मंगलवार को 16 गांवों एवं शहरी इलाकों में15,160 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए 12,400 वैक्सीन के डोज का स्टॉक मिल गया है। पूर्व के स्टॉक को जोड़कर विभाग के पास 17 हजार डोज हैं।
जिले में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के चलते एक जुलाई से टीकाकरण का महाअभियान शुरू नहीं हो सका था। रविवार को वैक्सीन मिलने के बाद सोमवार को 16 गांवों में सुबह 9 बजे से ही 27 टीमों ने महाअभियान शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक जिले भर में 7714 लोगों को टीका लगा। मंगलवार को टीकाकरण तीन चरणों में चलाया जाएगा। इसमें जिले में बने बूथों पर 18-44 साल उम्र के 3400 लोगों को टीका लगेगा। इनमें 1700 को पहला व 1700 को दूसरा डोज लगेगा। 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 60 को पहला डोज और 500 को दूसरा डोज लगेगा।
विज्ञापन

आज इन गांवों में चलेगा अभियान
महाअभियान के दूसरे दिन 16 गांवों में 11,200 लोगों को टीके लगेंगे। जिसमें 8 हजार को पहला व 3200 को दूसरा डोज लगाया जाएगा। ंमंगलवार को भमैड़ा, नूरपुर, लुखलाड़ा, शेखपुर, जैदपुर, भड़ंगपुर, काकोड़ी, भिम्ब्यारी, दयानतपुर, गढ़ी, नली, मुदाफरा, बागड़पुर, कोटा, बाडली, अट्टा में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोगुनी क्षमता से करेंगे काम
पहला दिन अच्छा रहा। मंगलवार को दोगुनी क्षमता के साथ टीके लगाए जाएंगे। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लोग संयम रखें सभी को टीके लगाए जाएंगे।
रेखा शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed