{"_id":"60e0b3da8ebc3e7376777c48","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd221611994","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्यों वाली भाजपा ने जुटा लिया जीत का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्यों वाली भाजपा ने जुटा लिया जीत का आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सदस्यों वाली भाजपा ने जुटा लिया जीत का आंकड़ा
हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की शुरूआत में सपा से पिछड़ रही भाजपा आखिरकार अंतिम चरण में विपक्षियों को मात देने में कामयाब रही। जिले में 19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में सिर्फ तीन सीट जीतने वाली भाजपा ने पहले बसपा के समर्थन से सदस्य बनीं रेखा हूण को पार्टी ज्वाइन करा अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया। मतदान के ठीक पहले भाजपा ने सपा के भी दो सदस्यों के मत हासिल कर दिए।
जिला पंचायत सदस्यों की चार सीटें जीतने वाली सपा रालोद से गठबंधन के बाद पांच सीटों के साथ मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। बसपा के पांच और निर्दलीय पांच सदस्यों में से अधिकतर सपा प्रत्याशी रुचि यादव के साथ जाते दिख रहे थे। लेकिन मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने पूरा खेल पलट दिया। भाजपा ने अपने चार सदस्यों के साथ बसपा के तीन, चार निर्दलीय और दो सपा सदस्यों के मत भी हासिल कर लिए।
लगातार चौथी बार महिला के सिर सजा ताज
वर्ष 2012 हापुड़ की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता यादव बनीं। सुनीता सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल यादव की पत्नी हैं। इसके बाद इसी गुट से रजनीलता खटीक चुनीं गईं। सत्ता परिवर्तन के बाद अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा की अमृता सिंह के सिर इस सीट का ताज सजा। अब रेखा नागर चौथी महिला अध्यक्ष हैं। सबसे बड़ी बात है कि उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के विकास भवन के पास स्थित नए कार्यालय की भी सौगात मिलेगी। अभी तक जिला पंचायत कार्यालय डायट परिसर में चल रहा था।