फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

भाजपा की रेखा बनीं चौथी जिपं अध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
भाजपा की रेखा बनीं चौथी जिपं अध्यक्ष
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर चौथी जिला पंचायत अध्यक्ष चुन ली गई हैं। शनिवार को हुए चुनाव में रेखा को 13 सदस्यों ने मत दिया जबकि सपा की रुचि यादव को सिर्फ छह वोट मिले। हापुड़ के जिला बनने के बाद चारों जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं ही चुनी गई हैं।
शनिवार को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस-प्रशासन ने कलक्ट्रेट की पूरी किले बंदी कर दी थी। दिल्ली रोड से केवल सदस्यों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। अंदर जाने को लेकर एक बार भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की भी पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई, लेकिन एसपी मौके पर डटे रहे और भाजपाइयों को पीछे हटना पड़ा। सवा तीन बजे मतगणना के बाद जिला प्रशासन द्वारा भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर को विजेता घोषित कर दिया। रेखा नागर को 19 में से 13 मत प्राप्त हुए जबकि सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी रुचि यादव को मात्र छह मत ही प्राप्त हुए। जीत के लिए 10 वोटों की जरूरत थी। डीएम अनुज सिंह व प्रेक्षक द्वारा जिलाध्यक्ष उमेश राणा की मौजूदगी में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद रेखा नागर द्वारा भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण रहा चुनाव
चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा। मतदान के दौरान हल्का कुछ लोगों ने विरोध जरूर किया गया था। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई थी। शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की गई।-अनुज सिंह, डीएम हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसको कितने मिले मत-
कुल मत -19
रेखा नागर(भाजपा) - 13
रुचि यादव (सपा रालोद) -06
सत्ता पक्ष के साथ का आरोप लगा रालोद-सपा-भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed