{"_id":"60db66318ebc3e9eae7e9802","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd221361957","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म, बूथों पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म, बूथों पर लोगों का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण बूथों पर टीकाकरण नहीं हो सका। इसके विरोध में टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। देर शाम तक वैक्सीन का स्टॉक जिले को नहीं मिल सका, ऐसे में बुधवार को भी टीकाकरण मुश्किल है। एक जुलाई से बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाना है, लेकिन वैक्सीन की किल्लत अभियान को प्रभावित कर सकती है।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोगों में टीकाकरण की जागरूकता फैलायी जा रही है। उत्सुकता के साथ लोग बूथों पर पहुंचकर टीके लगवा रहे है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिलने के कारण कोरोना के खिलाफ चल रही जंग हल्की पड़ रही है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिन में करीब 7500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है।
इसमें दूसरी डोज लगवाने वाले, ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले व 45 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। मंगलवार को सुबह बूथों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई। शुरूआती एक घंटा भी टीकाकरण नहीं चल सका, इससे पहले ही जिले के तमाम बूथों पर वैक्सीन खत्म हो गई।
विज्ञापन
कतारों में बहुत से ऐसे लोग लगे हुए थे, जिन्हें मंगलवार को दूसरी डोज लगनी थी। लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा। कोठीगेट स्थित पीपीसी के बूथों पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। क्योंकि घंटों इंतजार कराने के बाद उन्हें वापस भेजने को कहा गया। ऐसे में गुस्साई भीड़ को चिकित्सक समझाते नजर आए। जिसके बाद लोग मायूस होकर वापस लौट गए।
रविवार को मिली थी 4500 डोज
जिले में रविवार को 4500 डोज वैक्सीन की सप्लाई की गई थी। सोमवार को ही वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। जिसके चलते मंगलवार सुबह एक घंटा से पहले ही समस्त बूथों पर टीकाकरण बंद कर दिया गया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखनऊ भेजी गाड़ी, बृहस्पतिवार तक वैक्सीन आने की उम्मीद-
वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को गाड़ी लखनऊ भेजी गई थी। अब तक वैक्सीन मिल नहीं सकी है, संभवत बृहस्पतिवार तक वैक्सीन जिले में पहुंच सकती है। जिसके बाद टीकाकरण संभव है।
बुधवार को टीकाकारण मुश्किल
वैक्सीन की कमी के चलते बुधवार को मुश्किल ही टीकाकरण होगा। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की कोल्डचेन में अब कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं बची हैं। लखनऊ से अभी आपूर्ति भी नहीं मिल सकी है। जिसके चलते बुधवार को टीकाकरण होना मुश्किल है।
-एक जुलाई से शुरू होने रहे अभियान पर उठे सवाल-
एक जुलाई से जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाना है। लेकिन वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण यह अभियान प्रभावित हो सकता है।
-जिले में टीकाकरण की स्थिति-
कुल टीकाकरण---233213
45 से ऊपर-----157926
18 से ऊपर-----75287
कोविशील्ड डोज----207512
कोवैक्सीन डोज-----23701
-------
वैक्सीन के लिए गाड़ी लखनऊ भेजी गई है, जैसे ही वैक्सीन मिलेगी, टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को 4500 डोज मिली थी, जिनसे लोगों को टीके लगा दिए गए हैं।
- रेखा शर्मा, सीएमओ हापुड़
सोमवार को 29 बूथ लगाकर 6095 का किया था टीकाकरण
सोमवार को जिलेभर में 29 बूथ लगाए गए थे। इन बूथों पर 6095 लोगों को टीके लगाए गए। जिसमें 45 साल से अधिक उम्र वाले 3400 और 18 से 44 साल वाले 2600 लोगों ने टीकाकरण कराया था।
मंगलवार को सिर्फ 700 को लगे टीके
मंगलवार को वैक्सीन की कमी के चलते सिर्फ 12 बूथ ही लगाए जा सके। इनमें 700 लोगों को टीके लगे, एक घंटे के अंदर ही वैक्सीन खत्म होने पर अपनी बारी के इंतजार में खड़े लोगों को वापस लौटा दिया गया।